Free Laptop Yojana 2025: 10वीं-12वीं पास छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप या ₹25,000 की राशि

अगर आपने हाल ही में 10वीं या 12वीं पास की है और आपके पास पढ़ाई के लिए लैपटॉप या मोबाइल नहीं है, तो आपके लिए Free Laptop Yojana 2025 बहुत काम की है। सरकार की फ्री लैपटॉप योजना के तहत कई राज्यों में छात्रों को फ्री लैपटॉप या फिर ₹25,000 की राशि दी जा रही है, ताकि वह अपनी पढ़ाई ऑनलाइन कर सकें।

Free Laptop Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य यही है कि गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र भी डिजिटल पढ़ाई में पीछे ना रहें। जिन छात्रों ने 2024 या 2025 में 10वीं या 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है, वे इस योजना का लाभ प्राप्त सकते हैं।


Free Laptop Yojana 2025

फ्री लैपटॉप योजना का लाभ सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से दिया जा रहा है। नीचे दिए गए राज्यों की जानकारी पढ़ें और जानें आपको क्या मिलेगा-

  • उत्तर प्रदेश (UP): यहां के छात्रों को 60% या उससे अधिक अंक लाने पर ₹25,000 की धनराशि दी जाती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

  • राजस्थान (Rajasthan): यहां सरकार 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप देती है। यह लैपटॉप सीधे स्कूल या ब्लॉक स्तर पर बांटे जाते हैं।

  • मध्य प्रदेश (MP): जिन छात्रों ने 85% या उससे ज्यादा अंक लाए हैं, उन्हें ₹25,000 की सहायता राशि दी जाती है, जिससे वे खुद लैपटॉप खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – घर बैठे काम का सुनहरा मौका, हर महीने कमाएं ₹15,000 – आज ही करें आवेदन!


Free Laptop Yojana 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निचे बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  1. अपने राज्य की शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. वहां पर “Free Laptop Yojana 2025 Apply Online” या ऐसा ही कोई लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

  3. आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा। उसे सही से भरें।

  4. मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

  5. सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

  6. फॉर्म सबमिट होने के बाद स्क्रीन पर एक Application Number मिलेगा, उसे सुरक्षित रखें।

  7. इसी नंबर से आप अपना Application Status Track कर सकते हैं।


किन छात्रों को मिलेगा फ्री लैपटॉप योजना का लाभ? जानें जरूरी योग्यता

Free Laptop Yojana 2025 का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें जारी की हैं। अगर आप निचे बताई गई सभी शर्तें पूरी करते हैं, तभी आप इस योजना में लाभ लेने के लिए पात्र है और आवेदन कर सकते है।

  • छात्र भारत का नागरिक होना चाहिए।

  • 10वीं या 12वीं हाल ही में पास की हो (2024 या 2025 में)।

  • उत्तर प्रदेश के छात्रों को 60% से ज्यादा अंक,

  • राजस्थान के छात्रों को 75% या उससे अधिक,

  • और मध्य प्रदेश के छात्रों को 85% या उससे अधिक अंक जरूरी हैं।

  • स्कूल सरकारी या मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए।


Free Laptop Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

फ्री लैपटॉप योजना में ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए:

  • आधार कार्ड,

  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट,

  • निवास प्रमाण पत्र,

  • पासपोर्ट साइज फोटो,

  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID,

  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी,

  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) आदि।

CM Pratigya Yojana 2025: इंटर, ITI और ग्रेजुएट छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹6000, जानें कैसे करें आवेदन

Leave a Comment