PM Kisan Beneficiary List 2025: PM Kisan Yojana 2025 से जुड़े किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली 20वीं किस्त ₹2000 के लिए PM Kisan Beneficiary List 2025 को जारी कर दिया है। सरकार द्वारा यह पैसा 18 जुलाई 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को साल में ₹6000 की मदद देती है, जो तीन बराबर की किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अगर आपने इस योजना में पहले से आवेदन किया है, तो इस बार की किस्त पाने के लिए आपका नाम PM Kisan Beneficiary List 2025 में बहुत ही जरूरी है। यदि नाम नहीं है, तो आपको यह पैसा नहीं मिलेगा।
PM Kisan Beneficiary List 2025 ऐसे चेक करें
सरकार ने PM Kisan Beneficiary List 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से आप देख सकते हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं:
-
सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
-
“Farmer Corner” सेक्शन में जाएं।
-
“Beneficiary List” पर क्लिक करें।
-
अब अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
-
अंत में “Get Report” बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी पंचायत या गांव की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। अब आप अपना नाम ढूंढें।
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो समझिए कि आपकी ₹2000 की किस्त आने ही वाली है। ट्रांसफर होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर SMS भी आएगा।
इसे भी पढ़ें – घर बैठे महिलाओं को मिलेगा ₹15,000 और मुफ्त ट्रेनिंग, जानिए कैसे मिलेगा लाभ
PM Kisan Yojana 2025: किसे मिलेगा फायदा और किन शर्तों पर?
PM Kisan Scheme का लाभ हर किसान को नहीं मिलता। इसके लिए कुछ जरूरी बातें हैं जो पूरी होनी चाहिए:
-
2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन लाभार्थी किसान के पास होनी चाहिए।
-
किसान को e-KYC और भूलेख सत्यापन पूरा करना चाहिए।
-
किसान सक्रिय रूप से खेती कर रहा हो।
-
मासिक आय ₹10,000 से कम होनी चाहिए।
-
जमीन किसान के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
अगर ये सभी शर्तें पूरी हैं और आपके कागज सही हैं, तो आपका नाम PM Kisan New List 2025 में जरूर आ जाएगा। लेकिन अगर कोई गलती है जैसे e-KYC पूरा नहीं हुआ है या भूमि का रिकॉर्ड सही नहीं है, तो इस बार की 20वीं किस्त नहीं मिलेगी।
जरूरी जानकारी
PM Kisan Yojana 20th Installment की तारीख 18 जुलाई 2025 तय की गई है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा एक कार्यक्रम में यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
जैसे ही पैसे ट्रांसफर होंगे, वैसे ही किसानों को SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी। यदि किसी कारणवश SMS नहीं आया, तो आप खुद भी बैंक में जाकर या PM Kisan पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।