PM Kisan Yojana 20th Kist: प्रधानमंत्री किसान योजना की 20वीं के 2000 रूपये इस दिन होंगें जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana 20th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई भारत के किसानों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन समान ₹2000 की किस्त दी जाती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

अब तक पीएम किसान योजना के तहत 19 किस्तें जार की जा चुकी है और किसानों को PM Kisan Yojana 20th Kist का इंतजार है और वो भी अब खत्म होने वाला है। 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री मोदी खुद इस 20वीं किस्त को जारी करेंगे और यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इस बार भी यह योजना करोड़ों किसानों के लिए राहत का कारण बनेगी, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

PM Kisan Yojana 20th Kist से जुड़ी जरुरी बातें

PM Kisan Yojana 20th Kist प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को जरूरी शर्तें को पूरा करना अनिवार्य है। जैसे की-

  • e-KYC का पूरा होना: अगर आपने e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो इस किस्त का लाभ आपको नहीं मिलेगा। यह प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है, इसलिए समय रहते इसे पूरा कर लें।

  • DBT एक्टिवेटेड बैंक खाता: आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए लिंक होना चाहिए। अगर आपका खाता DBT से लिंक नहीं है, तो आपको ₹2000 की राशि नहीं मिल सकेगी।

  • पंजीकरण और जानकारी सही होनी चाहिए: अगर आपने पंजीकरण कर लिया है और आपकी जानकारी सही है तो ही आप इस योजना के लाभार्थी होंगे। साथ ही, यह भी जरूरी है कि आपकी भूमि जानकारी पूरी तरह से अपडेट हो।

  • नाम PM Kisan Beneficiary List में होना चाहिए: यदि आपका नाम PM Kisan Yojana beneficiary list में शामिल है, तो ही आप 20वीं किस्त का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आपको पहले सूची में अपना नाम शामिल करवाना होगा।

PM Kisan Yojana 20th Kist का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आप PM Kisan Yojana 20th Kist का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं इसके बारें में जानना चाहते है तो आप इसे आसानी से चेक कर सकते है। इसके लिए आपको PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात अपना पंजीकरण नंबर या आधार नंबर डालकर Get Data पर क्लिक करें। अब एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसे आपको सही से भरना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पूरी पेमेंट हिस्ट्री आ जाएगी, जिसमें पिछली किस्तों और आगामी किस्त की जानकारी मिल जाएगी।

इस प्रक्रिया की मदद से ना केवल आप किस्त की स्टेटस चेक कर सकते है बल्कि इससे आपको यह भी पता चलेगा कि आपने अब तक किस्तें प्राप्त की हैं या नहीं। इसके साथ ही, आप PM Kisan 20th Kist Status को डाउनलोड भी कर सकते हैं या उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं ताकि भविष्य में अगर किसी तरह की समस्या हो तो आपके पास सभी जानकारी हो।

PM Kisan Yojana 20th Kist का लाभ किसे मिलेगा?

PM Kisan Yojana 20th Kist सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने निचे बताए गए कार्य किए है-

  • सभी जरूरी दस्तावेज़ सही और पूर्ण किए हैं।

  • e-KYC पूरी की है।

  • बैंक खाता DBT से लिंक किया है।

  • उनका नाम PM Kisan Yojana beneficiary list में शामिल है।

अगर आपने सभी इन शर्तों को पूरा किया है तो आप भी पीएम किसान योजना के तहत ₹2000 की राशि प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि सीधे आपके बैंक खाते में डाली जाएगी और जैसे ही राशि ट्रांसफर होगी, आपको SMS के जरिए इसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

Leave a Comment